जयपुर। शहर के एक स्कूल का छात्र अर्णव शर्मा ताइक्वांडो में सबसे कम उम्र में ब्लैक बेल्ट जीतने वाला खिलाड़ी बन गया है। मात्र 6 वर्षीय अर्णव ने यह उपलब्धि दक्षिण कोरिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल की। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने अर्णव को रिकॉर्ड होल्डर का सम्मान दिया है। (7 जुलाई, 2015)

