Today: Friday Apr 03, 2026

करेंट अफेयर्स 2023 : ग्वालियर और कोझिकोड यूनेस्को की क्रिएटिव सिटी लिस्ट में शामिल

Posted on Nov 04 2023 | Author: Ashok Sharma

अब तक भारत के 8 शहर यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) में शामिल हो चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने विश्व शहर दिवस पर 31 अक्टूबर, 2023 को दुनिया के 55 नए शहरों को अपने क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया है।
मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर संगीत श्रेणी में और केरल का कोझिकोड शहर साहित्य श्रेणी में यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) में शामिल किया गया है।
ग्वालियर अपनी संगीत विरासत के लिए प्रसिद्ध रहा है। इस शहर का संबंध तानसेन, बैजू बावरा के साथ ही राग रागिनी और ध्रुपद से रहा है।
कोझिकोड को अब 'साहित्य का शहर' के रूप में जाना जाएगा। क्योंकि यह यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की साहित्य यानी लिटरेचर श्रेणी में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर है। दक्षिण भारत के इस शहर में 600 से अधिक लाइब्रेरी हैं।

अब तक भारत से यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल होने वाले शहर इस प्रकार हैं-
शहर   -   श्रेणी   -   वर्ष
जयपुर   -   शिल्प और लोक कला   -   2015
वाराणसी   -   संगीत   -   2015
चेन्नई   -   संगीत   -   2017
मुंबई   -   फिल्म   -   2019
हैदराबाद   -    पाक-कला   -   2019
श्रीनगर   -   शिल्प और लोक कला   -   2021
ग्वालियर   -   संगीत   -   2023
कोझिकोड   -   साहित्य   -   2023

अब बात करते हैं यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क यानी यूसीसीएन की
यूसीसीएन का गठन 2004 में हुआ था और इसमें उन शहरों के नाम शामिल हैं जो अपने-अपने देशों में संस्कृतिक गतिविधियों के सक्रिय केन्द्र हैं।

यूनेस्को ने 31 अक्टूबर, 2023 तक इस सूची में 100 से अधिक देशों के 350 शहरों को शामिल किया है।  

यूसीसीएन के अतंर्गत 7 श्रेणियों को शामिल किया जाता हैं-
शिल्प और लोक कला
डिजाइन
फिल्म
पाक-कला
संगीत
मीडिया आट्र्स
साहित्य

यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क का वार्षिक सम्मेलन वर्ष 2024 में पुर्तगाल के ब्रागा में आयोजित होगा।

New Release