Today: Friday Apr 03, 2026

करेंट अफेयर्स 2022 : असम के गमोचा, तेलंगाना के रेडग्राम, महाराष्ट्र के अलीबाग के सफेद प्याज और लद्दाख की खूबानी को मिला जीआई टैग

Posted on Dec 16 2022 | Author: Ashok Sharma

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री, चेन्नई ने असम के गमोचा, तेलंगाना के रेडग्राम, महाराष्ट्र के अलीबाग का सफेद प्याज और लद्दाख की रक्तसे कार्पो खूबानी को जीआई टैग प्रदान किया है।
गमछा जिसे गमोचा/गमोसा कहा जाता है, असम की सांस्कृतिक पहचान है। यह लाल बॉर्डर का बना होता है, जिसे सम्मानस्वरूप दिया जाता है।
तंदूर लाल ग्राम (तूअर दाल) तेलंगाना के तंदूर क्षेत्र में उगाई जाने वाली अरहर की किस्म है। जहां यह उगाई जाती है, वहां काली मिट्टी और चूना पत्थर के भंडार हैं। इसमें सामान्य अनाज से लगभग तीन गुना 24 प्रतिशत प्रोटीन होता है।
महाराष्ट्र के अलीबाग के सफेद प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंथोसायनिन और क्वेरसेटिन एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से बचाते हैं।
लद्दाख की रक्तसे कार्पो खूबानी (रक्तसे का मतलब है बीज, कार्पो का मतलब है सफेद) को इसके शुद्ध आर्गेनिक मीठेपन के लिए जीआई टैग प्रदान किया गया है।
जीआई टैग उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत 'भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री' की ओर से भौगोलिक संकेत (GI टैग), वस्तु (पंजीकरण और संरक्षण) एक्ट, 1999 के अनुसार जारी किए जाते हैं। भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री का मुख्यालय तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है।

New Release