करेंट अफेयर्स 2022 : मानव विकास सूचकांक-2021 में भारत का 132वां स्थान
Posted on Sep 10 2022 | Author: Ashok Sharma
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से 8 सितंबर, 2022 को मानव विकास सूचकांक-2021/2022 जारी किया गया। इसमें भारत को 0.633 अंक मान के साथ 191 देशों में 132वां स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2020 में भारत स्थान 131वां था। वहीं स्विट्जरलैंड 0.962 अंक मान के साथ पहले स्थान पर रहा। वर्ष 2021/22 की मानव विकास रिपोर्ट को "Uncertain Times, Unsettled Lives: Shaping our Future in a Transforming World" नाम दिया गया है। रिपोर्ट में एक ऐसे वैश्विक समाज की तस्वीर पेश की गई है जो एक के बाद एक लगातार संकटों से उबरने की कोशिश में जुटा है। इनमें सबसे गहरा संकट कोविड-19 महामारी और उसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध को माना गया है। रिपोर्ट के अनुसार मानव का विकास वर्ष 2016 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि इस दौरान कोविड-19 से मुकाबले को बनाई गई वैक्सीन ने दुनिया को नई जिंदगी भी प्रदान की। जो इस बात का सूचक है कि राजनैतिक इच्छाशक्ति और इनोवेशन से असंभव से लगने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
- पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब-उल-हक ने मानव विकास सूचकांक की परिकल्पना की थी। वर्ष 1990 में पहला मानव विकास सूचकांक जारी किया गया था। इस सूचकांक में देश के स्वास्थ्य, शिक्षा और रहन-सहन के स्तर का आकलन किया जाता है।