Today: Friday Apr 03, 2026

करेंट अफेयर्स 2024 : वायु सेना के ड्रोन ने हवा से जमीन पर उतारा पहला स्वदेशी पोर्टेबल अस्पताल 'भीष्म'

Posted on May 17 2024 | Author: Ashok Sharma

  • आगरा (उत्तर प्रदेश) के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में 'बैटल फील्ड हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर मेडिकल सर्विसेज' (भीष्म) पोर्टेबल अस्पताल का सफल परीक्षण किया।
  • 14 मई, 2024 को किए गए इस परीक्षण के तहत पोर्टेबल अस्पताल भीष्म को पैक किया गया। एक सिरे पर पैराशूट का समूह बांधा गया और दूसरे सिरे पर लोहे के प्लेटफॉर्म से पोर्टेबल अस्पताल को बांध दिया।
  • मलपुरा ड्रॉपिंग जोन के आसमान से वायु सेना के विमान ने इसे नीचे फेंका। जमीन पर गिरते ही क्यूब महज 12 मिनट में तैयार हो गया। यह पहला स्वदेशी पोर्टेबल अस्पताल है। इसे ड्रोन की मदद से कहीं ले भी जा सकते हैं।
  • भीष्म प्रोजेक्ट को स्वास्थ्य, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की टीम ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।
  • इस अस्पताल को वायु, भूमि या फिर समुद्र में भी तैयार किया जा सकता है। इस अस्पताल को कई बार प्रयोग में लाया जा सकता है।
  • इसमें एक साथ 200 लोगों का इलाज किया जा सकता है। देश में अब चाहे दैवीय आपदा हो या फिर युद्ध का मैदान, किसी भी दशा में लोगों को त्वरित उपचार मुहैया करा जिंदगियां बचाई जा सकेंगी।
New Release