Today: Friday Apr 03, 2026

करेंट अफेयर्स 2022 : विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट-2022 : नोवाक जोकोविच ने पुरुष और एलेना रयबाकिना ने जीता महिला का खिताब

Posted on Jul 14 2022 | Author: Ashok Sharma

  • लंदन में आयोजित प्रसिद्ध ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन-2022 के पुरुष एकल का खिताब सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीता। उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराया। जोकोविच ने यह टूर्नामेंट 7वीं बार जीता है।
  • विंबलडन-2022 के महिला एकल वर्ग का खिताब कजाकिस्तान की एलेना रयबाकिना ने जीता। एलेना ने फाइनल में ट्यूनीशिया की ओन्स जबूर को हराया। एलेना और कजाकिस्तान का यह पहला ऐतिहासिक ग्रैंड स्लैम खिताब रहा।
  • टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी मैथ्यू एब्डेन और मैक्स परसेल की जोड़ी ने जीता। वहीं महिला युगल में बारबोरा क्रेजसिकोवा और कैटरीना सीनियाकोवा की जोड़ी ने खिताब जीता।
  • विंबलडन-2022 में भारत की ओर से पुरुष वर्ग में युकी भांबरी और रामकुमार रामानाथन तथा महिला वर्ग में सानिया मिर्जा ने टूर्नामेंट में भाग लिया। भांबरी और रामकुमार क्वालीफाइंग राउंडर में ही बाहर हो गए। 2022 सत्र के समापन पर संन्यास की घोषणा कर चुकीं सानिया मिर्जा मिश्रित युगल के सेमीफाइनल तक पहुंचीं। सेमीफाइनल में सानिया व मेट पाविच (क्रोएशिया) की जोड़ी नील कुपस्की और डेसिरे क्रॉजिक की जोड़ी से हार गई।
New Release