Today: Friday Apr 03, 2026

करेंट अफेयर्स 2024 : 800 वर्ष बाद नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का लोकार्पण

Posted on Jun 20 2024 | Author: Ashok Sharma

  • 19 जून, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का लोकार्पण किया।
  • नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े परीक्षा उपयोगी फैक्ट इस प्रकार हैं-
  • वर्ष 2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पहल पर नालंदा विश्वविद्यालय के संबंध में बिहार विधानसभा ने एक विधेयक पारित किया था।
  • नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 23 से 25 अक्टूबर, 2009 तक थाईलैंड में आयोजित चौथी पूर्व एशिया शिखर बैठक में जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य के आधार पर की गई।
  • नए विश्वविद्यालय का वर्ष 2014 में अस्थाई रूप से 14 विद्यार्थियों के साथ संचालन शुरू किया गया था।
  • वर्ष 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए भवन की आधारशिला रखी थी।
  • नए परिसर का निर्माण वर्ष 2017 में प्रारंभ किया गया और 19 जून, 2024 को इसका उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बौधि वृक्ष भी लगाया।
  • उद्घाटन समारोह में 17 देशों के राजदूतों ने भाग लिया।
  • नालंदा विश्वविद्यालय का नया भवन 455 एकड़ में फैला है। इसे विश्व का सबसे बड़ा नेट जीरो ग्रीन कैंपस माना जाता है। दो अकादमिक भवन हैं, जिनमें 40 क्लासरूम हैं। विशाल लाइब्रेरी है और खुद का पावर प्लांट भी है।
  • नालंदा विश्वविद्यालय के प्रथम चांसलर नोबेल पुरस्कार विजेता अमत्र्य सेन थे।
  • वर्तमान यानी 2024 में प्रो. अरविंद पनगढिय़ा नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर हैं।
  • नालंदा विश्वविद्यालय का नया कैंपस पुराने अवशेषों के पास ही बनाया गया है।
  • गुप्त वंश के सम्राट कुमारगुप्त प्रथम ने पांचवीं शताब्दी में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।
  • यूनेस्को ने 15 जुलाई 2016 को नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों को विश्व धरोहर में शामिल किया।
  • सातवीं शताब्दी में भी चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी।
  • 13वीं शताब्दी में तुर्की आक्रमणकारी बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय पर हमला कर इसे नष्ट किया था।
  • ज्ञान का प्रसार करने के लिए बिहार के राजगीर की वैभारगिरी पहाड़ी की तलहटी में आज फिर से नालंदा विश्वविद्यालय खड़ा है।
New Release