दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत आजादी के 67 वर्ष बाद विकास के रास्ते पर अग्रसर हो रहा है। भारत विश्व की प्राचीन सम्यताओं में से एक है। यहां बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। संस्कृति की विशेषता यह है कि यह वक्त के साथ अपने-आप को बदलती ढालती भी आई है। अंग्रेज शासन से मुक्ति पाने के बाद पिछले 67 वर्षों में भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। साथ ही चांद पर पहुंचने वाले देशों में भारत का नाम शामिल हो चुका है। विश्व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है। भारत का भौगोलिक क्षेत्र हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। इसके पर्वत और समुद्र इसे विशिष्ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में विशाल पर्वत शृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं।
पूरी तरह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित भारत की मुख्यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है। उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है। इसकी जमीनी सीमाओं की लंबाई लगभग 15,200 किलोमीटर है। जबकि मुख्यभूमि, लक्षद्वीप और अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्बाई 7,516.6 कि.मी है।
भौगोलिक परिदृश्य
भारत दक्षिण एशिया उप महाद्वीप के बड़े भूभाग पर फैला हुआ है।
स्थान
भारत के उत्तर दिशा में हिमालय, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिन्द महासागर है।
भौगोलिक समन्वय
यह पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्द्ध मे स्थित है, देश का विस्तार 8० 4' और 37०6' द्य अक्षांश पर इक्वेटर के उत्तर में, और 68०7' और 97०25' देशान्तर पर है।
स्थायी मान समय
जी एम टी + 05:30
क्षेत्र
3.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर
समुद्रतट
7,516.6 किलोमीटर जिसमें मुख्य भूमि, लक्षद्वीप, और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह शामिल हैं।
जलवायु
भारत की जलवायु को मोटे तौर पर उष्णकटिबंधीय मानसून के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। परन्तु भारत का अधिकांश उत्तरी भाग उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के बाहर होने के बावजूद समग्र देश में उष्णकटिबंधीय जलवायु है जिसमें अपेक्षाकृत उच्च तापमान और सूखी सर्दी पड़ती है। चार मौसम है :
⧫ सर्दी (दिसम्बर-फरवरी)
⧫ गर्मी (मार्च-जून)
⧫ दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम (जून-सितम्बर)
⧫ मानसून पश्च मौसम (अक्टूबर-नवम्बर)
भूभाग
मुख्य भूमि में चार क्षेत्र हैं: ग्रेट माउन्टेन जोन, गंगा और सिंधु का मैदान, रेगिस्तान क्षेत्र और दक्षिणी पेनिंसुला।
प्राकृतिक संसाधन
कोयला, लौह अयस्क, मैगनीज अयस्क, माइका, बॉक्साइट, पेट्रोलियम, टाइटानियम अयस्क, क्रोमाइट, प्राकृतिक गैस, मैगनेसाइट, चूना पत्थर, अराबल लेण्ड, डोलोमाइट, माऊलिन, जिप्सम, अपादाइट, फोसफोराइट, स्टीटाइल, फ्लोराइट आदि।
व्यक्ति
जनसंख्या
1 मार्च, 2011 की स्थिति के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,210,193,422 (623.7 मिलियन पुरुष और 586.4 मिलियन महिला)।
जनसंख्या वृद्धि दर
औसत वार्षिक घातांकी वृद्धि दर : वर्ष 2001-2011 के दौरान 1.64 प्रतिशत है।
जन्म दर : वर्ष 2009 तक अनुमानित जन्म दर 7.3 है।
मृत्यु दर : वर्ष 2009 तक अनुमानित मृत्यु दर 18.3 है।
संम्भावित जीवन दर : 65.8 वर्ष (पुरुष) 68.1 वर्ष (महिला) (सितम्बर 2006-2011 की स्थिति के अनुसार)
लिंग अनुपात
2011 की जनगणना के अनुसार 940
राष्ट्रीयता
भारतीय
जातीय अनुपात
सभी पांच मुख्य प्रकार की जातियां, ऑस्ट्रेलियाड, मोंगोलॉयड, यूरोपॉयड, कोकोसिन और नीग्रोइड को भारत की जनता के बीच प्रतिनिधित्व मिलता है।
धर्म
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देश की कुल जनसंख्या एक अरब 21 करोड़ में से 79.8 प्रतिशत (96.63 करोड़) हिन्दू, दूसरे स्थान पर 14.2 प्रतिशत (17.22 करोड़) जनसंख्या मुस्लिमों की है। देश में ईसाई आबादी 2.3% है जबकि सिख आबादी 1.7% और 0.7% बौद्ध हैं। जैन 0.45 करोड़ (0.4 प्रतिशत) तथा अन्य धर्म और मत (ओआरपी) 0.79 करोड़ (0.7 प्रतिशत) हैं।
भाषाएं
भारतीय संविधान द्वारा 22 विभिन्न भाषाओं को मान्यता दी गई है, जिसमें हिन्दी आधिकारिक भाषा है। अनुच्छेद 343 (3) भारतीय संसद को विधि के अधीन कार्यालयीन उद्देश्यों के लिए अंग्रेजी के उपयोग को जारी रखने का अधिकार देता है।
साक्षरता
2011 की जनसंख्या के अनंतिम परिणाम के अनुसार देश मे साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत है। पुरुष साक्षरता 82.14 प्रतिशत और पढ़ी लिखी महिलाओं का प्रतिशत 65.46 है।
शासन
देश का नाम
रिपब्लिक ऑफ इंडिया; भारत गणराज्य
शासन-पद्धति
संसदीय सरकार पद्धति के साथ सामाजिक प्रजातांत्रिक गणराज्य।
राजधानी
नई दिल्ली
प्रशासनिक प्रभाग
29 राज्य और 7 संघ राज्य क्षेत्र।
आजादी
15 अगस्त 1947 (ब्रिटिश उपनिवेशीय शासन से)
संविधान
भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।
कानून प्रणाली
भारत का संविधान देश की न्याय प्रणाली का स्रोत है।
कार्यपालिका शाखा
भारत का राष्ट्रपति देश का प्रधान होता है, जबकि प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है और मंत्रिपरिषद् की सहायता से शासन चलाता है जो मंत्रिमंडल मंत्रालय का गठन करते हैं।
विधायिका शाखा
भारतीय विधायिका में लोकसभा (हाउस ऑफ दि पीपुल) और राज्यसभा (राज्य परिषद्) संसद के दोनों सदनों का गठन करते हैं।
न्यायपालिका शाखा
भारत का सर्वोच्च न्यायालय भारतीय कानून व्यवस्था का शीर्ष निकाय है। इसके बाद अन्य उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय आते हैं।
झण्डे का वर्णन
राष्ट्रीय झण्डा आयताकार तिरंगा है जिसमें केसरिया ऊपर है, बीच में सफेद, और बराबर भाग में नीचे गहरा हरा है। सफेद पट्टी के केन्द्र में गहरा नीला चक्र है जो सारनाथ में अशोक चक्र को दर्शाता है।
राष्ट्रीय दिवस
26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)
2 अक्टूबर (गांधी जयंती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस)

