
भारत ने पहली बार पुरुषों की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिता थॉमस कप जीता। थॉमस कप 2022 के फाइनल में टीम इण्डिया ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट थाईलैंड के बैंकॉक में हुआ। फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में लक्ष्य सेन (एकल विजेता), सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी (युगल विजेता) और किदांबी श्रीकांत (एकल विजेता) शामिल थे। महिलाओं की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिता उबेर कप में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल तक ही पहुंच पाई।

