Today: Friday Apr 03, 2026

करेंट अफेयर्स 2023 : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 | Sahitya Akademi Award 2023

Posted on Dec 22 2023 | Author: Ashok Sharma

  • भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था साहित्य अकादमी ने अपने वार्षिक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। साहित्य अकादमी की ओर से हर वर्ष 24 भारतीय भाषाओं में पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने पुरस्कार के लिए चुनी गई सभी 24 भारतीय भाषाओं की कृतियों की जानकारी दी।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 के तहत चुनी गई पुस्तकों का वर्गीकरण इस प्रकार है-
    कविता संग्रह - 9
    उपन्यास - 6
    कहानी संग्रह - 5
    निबंध - 3
    आलोचना - 1
  • 12 मार्च 2024 को साहित्य अकादमी की स्थापना को 70 पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में 11 से 16 मार्च 2024 तक साहित्य उत्सव आयोजित होगा। इसी दौरान साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 प्रदान किए जाएंगे।
  • वर्ष 2023 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए 1 जनवरी, 2017 से 31 दिसंबर 2021 तक प्रकाशित पुस्तकों का चयन किया गया है।

  • वर्ष 2023 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चयन की गई 24 भाषाओं के साहित्यकार व उनकी कृतियां
    भाषा - हिन्दी
    साहित्यकार - संजीव
    पुरस्कृत कृति - मुझे पहचानो (उपन्यास)
    संजीव मूल से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के हैं और वर्तमान में नोएडा में रहते हैं। उनका पूरा नाम राम सजीवन प्रसाद है। संजीव की चयनित पुस्तक 'मुझे पहचानो' सती प्रथा पर केंद्रित है। ये जानना भी दिलचस्प है कि संजीव ने लैब में कार्य करते हुए अपना लेखन जारी रखा। संजीव अब तक 60 उपन्यास और 400 से ज्यादा कहानियां लिख चुके हैं।

    भाषा - अंग्रेजी
    साहित्यकार - नीलम शरण गौर
    पुरस्कृत कृति - रेक्युम इन रागा जानकी (उपन्यास)
    नीलम शरण गौर प्रयागराज की रहने वाली हैं। नीलम ने छह उपन्यास और चार लघु कथा संग्रह लिखे हैं। पुरस्कार के लिए चयनित पुस्तक गायिका जानकीबाई के जीवन और शास्त्रीय संगीत की कहानी है।

    भाषा - उर्दू
    साहित्यकार - सादिका नवाब सहर
    पुरस्कृत कृति - राजदेव की अमराई (उपन्यास)
    सादिका नवाब सहर उर्दू में साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाली दूसरी महिला साहित्यकार हैं।

    भाषा - राजस्थानी
    साहित्यकार - गजेसिंह राजपुरोहित
    पुरस्कृत कृति - पळकती प्रीत (कविता संग्रह)
    गजेसिंह राजपुरोहित वर्तमान में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी भाषा विभाग में सह आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उनके कविता संग्रह 'पळकती प्रीतÓ ढोला-मारू, मूमल-महेंद्र, नरबद-सुपियारदे, केहर-कंवळ आदि प्रसिद्ध प्रेमाख्यानों पर आधारित है।

    भाषा - संस्कृत
    साहित्यकार - अरुण रंजन मिश्र
    पुरस्कृत कृति - शून्ये मेघगानम् (कविता संग्रह)

    भाषा - गुजराती
    साहित्यकार - विनोद जोशी
    पुरस्कृत कृति - सैरन्ध्री (कविता संग्रह)

    भाषा - मैथिली
    साहित्यकार - बासुकीनाथ झा
    पुरस्कृत कृति - बोध संकेतन (निबंध)

    भाषा - मराठी
    साहित्यकार - कृष्णात खोत
    पुरस्कृत कृति - रिंगाण (उपन्यास)

    भाषा - नेपाली
    साहित्यकार - युद्धवीर राणा
    पुरस्कृत कृति - नेपाली साहित्य र लोक संस्कृति को परिचय (निबंध)

    भाषा - ओडिय़ा
    साहित्यकार - आशुतोष परिडा
    पुरस्कृत कृति - अप्रस्तुत मृत्यु (कविता संग्रह)

    भाषा - असमिया
    साहित्यकार - प्रणव ज्योति डेका
    पुरस्कृत कृति - डॉ. प्रणवज्योति डेकर श्रेष्ठ गल्प (कहानी संग्रह)

    भाषा - बंगाली
    साहित्यकार - स्वपनम चक्रवर्ती
    पुरस्कृत कृति - जलेर ऊपर पानी (उपन्यास)

    भाषा - बोडो
    साहित्यकार - नंदेवश्वर दैमारी
    पुरस्कृत कृति - जिउ सफरनि दाखवन (कहानी संग्रह)

    भाषा - डोगरी
    साहित्यकार - विजय वर्मा
    पुरस्कृत कृति - दऊं सदियां एक सीर (कविता संग्रह)

    भाषा - कन्नड
    साहित्यकार - लक्ष्मीशा तोल्पडि़
    पुरस्कृत कृति - महाभारत अनुसंधानदा भारतयात्रे (निबंध)

    भाषा - कश्मीरी
    साहित्यकार - मंशूर बनिहाली
    पुरस्कृत कृति - येथ वावेह हेले सांग कौस जेले (कविता संग्रह)

    भाषा - कोंकणी
    साहित्यकार - प्रकाश एस पर्येंकार
    पुरस्कृत कृति - वर्सल (कहानी संग्रह)

    भाषा - मलयालम
    साहित्यकार - ईवी रामकृष्णन
    पुरस्कृत कृति - मलयाला नोवेलिंटे देशकालंगल (आलोचना लेखन)

    भाषा - मणिपुरी
    साहित्यकार - सोरोख्खैबम गंभिनी
    पुरस्कृत कृति - याचंगबा नांग हालो (कविता संग्रह)

    भाषा - पंजाबी
    साहित्यकार - स्वर्णजीत सवी
    पुरस्कृत कृति - मन दी चिप (कविता संग्रह)

    भाषा - संथाली
    साहित्यकार - तुरिया चंद बासकी
    पुरस्कृत कृति - जाबा बाहा (कहानी संग्रह)

    भाषा - सिन्धी
    साहित्यकार - विनोद आसुदानी
    पुरस्कृत कृति - हाथु पाकिदीजैन (कविता संग्रह)

    भाषा - तमिल
    साहित्यकार - राजशेखरन
    पुरस्कृत कृति - नीरवाजी पडुवुम (उपन्यास)

    भाषा - तेलुगू
    साहित्यकार - टी पतंजलि शास्त्री
    पुरस्कृत कृति - रामेश्वरम काकुलु मारिकोन्नि कथालु (कहानी संग्रह)
New Release