भारत के राष्ट्रपति विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले 12 लोगों को बतौर राज्यसभा सांसद मनोनीत करते हैं। 6 जुलाई, 2022 को राष्ट्रपति ने चार हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया। इनमें प्रसिद्ध एथलीट पीटी उषा (केरल), संगीतकार इलैया राजा (तमिलनाडु), समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े (कर्नाटक) और फिल्म डायरेक्टर वी. विजयेंद्र प्रसाद (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं।

