
भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप-2022 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वे महिला विश्व चैंपियनशिप में खिताब जीतने वाली भारत की 5वीं मुक्केबाज बन गई है। तेलंगाना की जरीन ने फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग के फाइनल में थाईलैंड की जिटपोंग जुटामस को 5-0 से हराया। छह बार की चैंपियन एमसी मैरीकोम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), सरिता देवी (2006), जेनी आरएल (2006) और लेखा केसी इससे पहले विश्व खिताब जीत चुकी हैं। प्रतियोगिता में मनीषा मोन (57 किग्रा) और परवीन हुड्डा (63 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

