करेंट अफेयर्स 2024 : प्रीति सूदन बनीं संघ लोक सेवा आयोग की 32वीं अध्यक्ष
Posted on Aug 07 2024 | Author: Ashok Sharma
- रिटायर्ड आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की 32वीं अध्यक्ष बन गई हैं।
- विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उनसे जुड़े प्रश्न पूछे जाने की पूरी संभावना है, इसलिए यहां बिंदुओं में उनसे जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
यूपीएससी की नई अध्यक्ष प्रीति सूदन आंध्र प्रदेश कैडर के 1983 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं।
- प्रीति सूदन ने 1 अगस्त, 2024 को संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद संभाला।
- 29 जुलाई, 2024 को जारी आदेश के अनुसार प्रीति सूदन का यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 1 अगस्त, 2024 से अगले आदेश तक या 29 अप्रेल, 2025 तक होगा।
- जुलाई, 2020 में प्रीति सूदन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुईं।
- प्रीति सूदन 29 नवंबर, 2022 से अब तक यूपीएससी में बतौर सदस्य शामिल रही हैं।
- प्रीति सूदन ने डॉ. मनोज सोनी की जगह यूपीएससी के अध्यक्ष का पद संभाला है। डॉ. मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 तक का था, लेकिन उन्होंने त्याग पत्र दे दिया।
- शिक्षा बात करें प्रीति सूदन ने अर्थशास्त्र में एम.फिल किया। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से सामाजिक नीति और योजना में एम.एससी. की है।
- प्रीति सूदन का जन्म 30 अप्रेल, 1960 को हुआ था। उनके पिता का नाम ओपीएस राव है।
- नई यूपीएससी अध्यक्ष प्रीति सूदन के परिवार का संबंध हरियाणा के चरखी दादरी से है।
- प्रीति सूदन ने अपने 37 वर्ष के सेवा काल में कार्य पालिका के प्राय: सभी क्षेत्रों में काम किया है।
- कोविड-19 महामारी के दौरान प्रीति सूदन (अक्टूबर 2017 से जुलाई 2020 तक) केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव थीं और उन्होंने कोरोना के नियंत्रण से संबंधित कार्य का नेतृत्व किया।
- प्रीति सूदन ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' और 'आयुष्मान भारत' राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की शुरुआत में उल्लेखनीय योगदान दिया।
- नई यूपीएससी अध्यक्ष ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, संबंद्ध स्वास्थ्य पेशेवर आयोग पर विधायी कार्य और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने जैसी महत्वपूर्ण पहल की थी।
- प्रीति सूदन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
- राज्य प्रशासन की बात करें तो प्रीति सूदन ने वित्त एवं योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि विभागों का कार्य बखूबी संभाला है।
यूपीएससी चेयरमैन प्रीति सूदन ने विश्व स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है-
- विश्व बैंक की सलाहकार
- सीओपी-8 में तंबाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन की अध्यक्षता
- मातृत्व, नवजात और बाल स्वास्थ्य के लिए साझेदारी की उपाध्यक्षता
- ग्लोबल डिजिटल हेल्थ पार्टनरशिप की अध्यक्ष
- महामारी तत्परता और प्रतिक्रिया के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वतंत्र पैनल की सदस्य
- यूपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 316 (ए) के तहत की जाती है।