Today: Monday Apr 29, 2024

करेंट अफेयर्स 2023 : यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2023

Posted on Sep 21 2023 | Author: Ashok Sharma

  • वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन का आयोजन 28 अगस्त से 10 सितम्बर 2023 तक सयुंक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ।
  • इसके विजेताओं से जुड़े प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यहां हम यूएस ओपन 2023 के विजेताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण फैक्ट्स की जानकारी दे रहे हैं।
  • यूएस ओपन 2023 के पुरुष एकल यानी मैंस सिंगल्स (Men’s Singles) के विजेता हैं- नोवाक जोकोविच
  • सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने खिताबी जीत के साथ सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।
  • जोकोविच सबसे ज्यादा 24 ग्रैंड खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके बाद स्पेन के राफेल नडाल हैं। नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
  • दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने चौथी बार यूएस ओपन जीतने के लिए फाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराया।
  • जोकोविच एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने चार ग्रैंड स्लैम कम से कम तीन बार जीते हैं।
  • साल के चार ग्रैंड स्लैम में से तीन जोकोविच ने ही जीते है। ये है- ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन
  • अब बात करते हैं महिला एकल यानी वीमेंस सिंगल्स की (Women’s Singles)।
  • यूएस ओपन 2023 के महिला एकल का खिताब अमेरिका की कोकोगॉफ ने जीता। कोकोगॉफ ने अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीता है।
  • कोको ने फाइनल में बेलारूस की एरीना सबैलेन्का को हराया।

    अन्य विजेता इस प्रकार हैं-
    पुरुष युगल (Men’s Doubles)
    राजीव राम (अमेरिका) और जो सैलिसबरी (ब्रिटिश) की जोड़ी ने फाइनल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन को हराकर पुरुष युगल का खिताब जीता।

    महिला युगल (Women’s Doubles)
    गैब्रिएला डाब्रोव्स्की (कनाडा) और एरिन राउटलिफ (न्यूजीलैंड) की जोड़ी ने फाइनल में वेरा ज्वोनारेवा और लौरा सीगमुंड की जोड़ी को हराकर यूएस ओपन महिला युगल का खिताब जीता।

    मिश्रित युगल (Mixed Doubles)
    फिनलैंड की हैरी हेलियोवारा और रूस के अन्ना डालिनिना की जोड़ी ने मिश्रित युगल का खिताब जीता। इस जोड़ी ने फाइनल में जेसिका पेगुला और ऑस्टिन क्राजिसेक को हराया।

    यूएस ओपन 2023 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी
    भारत की ओर से यूएस ओपन के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाडिय़ों ने हालांकि कोई खिताब नहीं जीता, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से इनके बारे में जानना आवश्यक है।
    पुरुष युगल की जोडिय़ां
    1. रोहन बोपन्ना (रोहन ने आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ जोड़ी बनाई) यह जोड़ी उपविजेता बनी।
    2. साकेत माइनेनी (साकेत ने रूस के असलान करातसेव के साथ जोड़ी बनाई)
    3. युकी भांबरी (युकी ने ब्राजील के मार्सेलो डेमोलिनर के साथ जोड़ी बनाई)
    जूनियर बॉयज सिंगल्स
    1. युवान नांदल
    2. आर्यन शाह

    साथियो ग्रैंड स्लैम से जुड़ी कुछ और जानकारी बताते हैं जो परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है। एक कैलेंडर वर्ष में चार टेनिस ग्रैंड स्लैम होते हैं। ये इस प्रकार हैं-
    1. ऑस्ट्रेलियन ओपन
    इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रतिवर्ष जनवरी माह में किया जाता है। यह ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में खेला जाता है। यह टूर्नामेंट हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।
    वर्ष 2023 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल का खिताब भी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीता था। यह उनका 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब रहा। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का महिला एकल खिताब ऑस्ट्रेलिया की ही एश्ले बार्टी ने जीता था।

    2. फ्रेंच ओपन
    इस टूर्नामेंट का आयोजन मई-जून में किया जाता है।
    यह टूर्नामेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में रोलां गैरो मैदान पर खेला जाता है। इसलिए रोलां गैरो (Roland-Garros) टूर्नामेंट भी कहा जाता है।
    फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के बारे में जानने योग्य सबसे महत्वपूर्ण फैक्ट यह है कि यह आज भी लाल मिट्टी पर ही खेला जाता है। इस क्ले कोर्ट को लाल बजरी भी कहा जाता है।
    वर्ष 2023 के फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल का खिताब भी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ही जीता था। यह उनका 3वां फ्रेंच ओपन खिताब रहा। फ्रेंच ओपन 2023 का महिला एकल खिताब पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जीता था।

    3. विम्बलडन
    इस टूर्नामेंट का आयोजन जून-जुलाई में किया जाता है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इसका आयोजन होता है।
    विम्बलडन एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम है जिसका आयोजन घास के मैदान पर किया जाता है।
    वर्ष 2023 के विम्बलडन के पुरुष एकल का खिताब स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने जीता था। विम्बलडन 2023 का महिला एकल खिताब चेक गणराज्य की मर्केटा वोंद्रौसोवा ने जीता था।

    4. यूएस ओपन
    संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाला यह टेनिस टूर्नामेंट अगस्त-सितंबर में आयोजित होता है। यूएस ओपन के सभी मैच न्यूयॉर्क में आयोजित होते हैं।
New Release