
वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन का आयोजन 22 मई से 11 जून 2023 तक फ्रांस के पेरिस में हुआ।
इसके विजेताओं से जुड़े प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यहां हम फ्रेंच ओपन 2023 के विजेताओं से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट की जानकारी दे रहे हैं।
- फ्रेंच ओपन 2023 के पुरुष एकल यानी मैंस सिंगल्स (Men’s Singles) के विजेता हैं- नोवाक जोकोविच
- सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने खिताबी जीत के साथ सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।
- जोकोविच सबसे ज्यादा 23 ग्रैंड खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके बाद स्पेन के राफेल नडाल हैं। नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
- दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन जीतने के लिए फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराया।
- जोकोविच एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने चार ग्रैंड स्लैम कम से कम तीन बार जीते हैं।
- अब बात करते हैं महिला एकल यानी वीमेंस सिंगल्स की (Women’s Singles)।
- फ्रेंच ओपन 2023 के महिला एकल का खिताब पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जीता।
- इगा ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है।
- इगा ने फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को हराया।
- अन्य विजेता इस प्रकार हैं-
- पुरुष युगल (Men’s Doubles)
ऑस्टिन क्राजिसेक (अमेरिका) और इवान डोडिग (क्रोएशिया) की जोड़ी ने फाइनल में सैंडर गिले और जोरान वेलीजेन को हराकर पुरुष युगल का खिताब जीता।
याद रखने योग्य तथ्य यह भी है कि भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन-2022 के पुरुष युगल का खिताब जीता था। - महिला युगल (Women’s Doubles)
वांग शिनयु (चीन) और श्ये शुवेइ (चीनी ताइपेई) की जोड़ी ने फाइनल में लेलाह फर्नेंडिज और टेलर टाउनसेंड की जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन महिला युगल का खिताब जीता। - मिश्रित युगल (Mixed Doubles)
जापान की मियू काटो और जर्मनी के टिम पुएट्ज की जोड़ी ने मिश्रित युगल का खिताब जीता। इस जोड़ी ने फाइनल में बियांका एंड्रीस्कू और माइकल वीनस को हराया। - फ्रेंच ओपन 2023 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी
भारत की ओर से फ्रेंच ओपन के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाडिय़ों ने हालांकि कोई खिताब नहीं जीता, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से इनके बारे में जानना आवश्यक है।
महिला एकल - अंकिता रैना
पुरुष युगल की जोडिय़ां
1. युकी भांबरी और साकेत मिनैनी
2. जीवन नेदुनचेझियान और एन. श्रीराम बालाजी
3. रोहन बोपन्ना (रोहन ने आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ जोड़ी बनाई)
जूनियर बॉयज सिंगल्स
1. युवान नांदल
2. आर्यन शाह
साथियो ग्रैंड स्लैम से जुड़ी कुछ और जानकारी बताते हैं जो परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है।
एक कैलेंडर वर्ष में चार टेनिस ग्रैंड स्लैम होते हैं। ये इस प्रकार हैं- - 1. ऑस्ट्रेलियन ओपन
इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रतिवर्ष जनवरी माह में किया जाता है। यह ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में खेला जाता है। यह टूर्नामेंट हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।
वर्ष 2023 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल का खिताब भी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीता था। यह उनका 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब रहा। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का महिला एकल खिताब ऑस्ट्रेलिया की ही एश्ले बार्टी ने जीता था। - 2. फ्रेंच ओपन
इस टूर्नामेंट का आयोजन मई-जून में किया जाता है।
यह टूर्नामेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में रोलां गैरो मैदान पर खेला जाता है। इसलिए रोलां गैरो (Roland-Garros) टूर्नामेंट भी कहा जाता है।
फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के बारे में जानने योग्य सबसे महत्वपूर्ण फैक्ट यह है कि यह आज भी लाल मिट्टी पर ही खेला जाता है। इस क्ले कोर्ट को लाल बजरी भी कहा जाता है। - 3. विम्बलडन
इस टूर्नामेंट का आयोजन जून-जुलाई में किया जाता है।
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इसका आयोजन होता है।
विम्बलडन एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम है जिसका आयोजन घास के मैदान पर किया जाता है। - 4. यूएस ओपन
संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाला यह टेनिस टूर्नामेंट अगस्त-सितंबर में आयोजित होता है।
यूएस ओपन के सभी मैच न्यूयॉर्क में आयोजित होते हैं।

