Today: Friday Apr 03, 2026

करेंट अफेयर्स 2023 : दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी बनीं कैप्टन शिवा चौहान

Posted on Jan 04 2023 | Author: Ashok Sharma

भारतीय सेना ने कैप्टन शिवा चौहान को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में तैनात किया है। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी हैं। फायर एंड फ्यूरी कोर (जिसे 14वीं कोर भी कहा जाता है) की महिला कैप्टन शिवा चौहान 15632 फीट की ऊंचाई पर स्थित कुमार पोस्ट पर ड्यूटी कर रही हैं। सियाचिन ग्लेशियर की रक्षा में तैनात 14वीं कोर का हैडक्वार्टर लेह में है। राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली शिवा चौहान ने वहीं से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद चेन्नई ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ली। मई, 2021 में उन्हें भारतीय सेना की इंजीनियर रेजीमेंट में नियुक्त किया गया था। सियाचिन ग्लेशियर कराकोरम पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है। यह सालभर बर्फ से ढंका रहता है और यहां का औसत तापमान भी शून्य से भी कम -10 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है। सर्दियों में तो तापमान -50 से -70 डिग्री तक हो जाता है। सियाचिन की भौगोलिक स्थिति भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके एक तरफ पाकिस्तानी नियंत्रण वाला क्षेत्र है तो दूसरी तरफ चीन। 76 किलोमीटर लंबे सियाचिन ग्लेशियर और इसके सभी प्रमुख दर्रे भारत के नियंत्रण में है।

New Release