Today: Friday Apr 03, 2026

करेंट अफेयर्स 2024 : देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार | भारत रत्न और पद्म पुरस्कार 2024

Posted on Feb 08 2024 | Author: Ashok Sharma

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

  • भारत रत्न और पद्म पुरस्कार 2024 की घोषणा 25 जनवरी, 2024 को भारत सरकार द्वारा की गई।

    देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न
  • यह किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा या उच्चतम स्तर के प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2019 में प्रणब मुखर्जी, भूपेन्द्र हजारिका और नानाजी देशमुख को प्रदान किया गया था। उसके बाद 2020 से 2023 के बीच किसी को यह पुरस्कार नहीं दिया गया। अब वर्ष 2024 में दो हस्तियों को भारत रत्न दिया जाएगा।
  • भारत सरकार ने 23 जनवरी 2024 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया। कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न पाने वाली 49वीं हस्ती हैं।
  • इसके बाद 3 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का ऐला किया। लालकृष्ण आडवाणी को 50वां भारत रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।

  • कर्पूरी ठाकुर को बिहार में जननायक का दर्जा प्राप्त है। हाल ही 24 जनवरी, 2024 को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई गई थी।
  • मुख्यमंत्री के रूप में कर्पूरी ठाकुर का पहला कार्यकाल दिसंबर 1970 से जून 1971 तक चला था और इसके बाद वे दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक सीएम पद पर रहे थे।
  • पहली बार वे सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय क्रांति दल की सरकार में सीएम बने थे और दूसरी बार जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री बने थे।
  • कर्पूरी ठाकुर के रूप में बिहार राज्य का यह चौथा भारत रत्न है।
  • ये भी याद रखें कि अभी तक उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक नौ हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

  • भाजपा के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नंवबर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान से भारत आया था।
  • भारतीय जनता पार्टी को एक सशक्त राजनीतिक दल बनाने में लालकृष्ण आडवाणी का नाम पहली पंक्ति के नेताओं के साथ लिया जाता है। उन्होंने 1990 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान सोमनाथ से अयोध्या तक रामरथ यात्रा निकाली थी।
  • लालकृष्ण आडवाणी चार बार राज्यसभा और पांच बार लोकसभा सदस्य रहे।
  • आडवाणी द्वारा संभाला गया सर्वोच्च संवैधानिक पद उपप्रधानमंत्री का है। उन्होंने 29 जून, 2002 को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उपप्रधानमंत्री का पद दायित्व संभाला था।

    देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म पुरस्कार
  • पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किए जाते हैं।
  • ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
  • असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म विभूषण'
  • उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म भूषण'
  • किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाता है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।
  • पद्म पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जो आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं।
  • वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रपति ने दो द्वय (दोहरे) यानी जोड़ी मामलों सहित कुल 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। इनमें 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • पुरस्कार पाने में 30 महिलाएं हैं। विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 8 व्यक्ति शामिल हैं। 9 व्यक्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

    पद्म विभूषण - 5
  • दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से 5 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
  • वैजयंतीमाला बाली - कला - तमिलनाडु
    हिंदी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकीं वैजयंतीमाला बाली को पद्म विभूषण देने का एलान किया गया है। वैजयंती माला को कला के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

  • कोनिडेला चिरंजीवी - कला - आंध्र प्रदेश
    फिल्म जगत में चिरंजीवी के नाम से प्रसिद्ध हैं। अभिनेता चिरंजीवी फिल्मों के अलावा समाजसेवा से भी जुड़े हैं। उन्हें कला के क्षेत्र में कार्य के लिए पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा।

  • एम. वैंकेया नायडु - सार्वजनिक मामले - आंध्र प्रदेश
    पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का पूरा नाम मुप्पावारापु वेंकैया नायडू  है। उन्हें सार्वजनिक मामले श्रेणी में पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा।

  • बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) - सामाजिक कार्य - बिहार
    बिहार के वैशाली जिले में ब्राह्मण परिवार में जन्मे बिंदेश्वर पाठक ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने 1970 में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में अग्रणी सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की थी। बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत सामाजिक कार्य श्रेणी में पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा।

  • पद्मा सुब्रह्मण्यम - कला - तमिलनाडु
    प्रसिद्ध भरत नाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रह्मयम 'भारत नृत्यमÓ के लिए जानी जाती हैं। इसकी कल्पना, विकास और कोरियोग्राफी स्वयं पद्मा ने की है। उन्हें कला क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2024 का पद्म विभूषण प्रदान करने की घोषणा की गई है।

    पद्म भूषण - 17
  • एम. फातिमा बीवी (मरणोपरांत) - सार्वजनिक मामले - केरल
    जस्टिस एम. फातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला जज रही हैं।

  • होर्मुसजी एन. कामा - साहित्य व शिक्षा, पत्रकारिता - महाराष्ट्र
    होर्मुसजी एन. कामा गुजराती अखबार 'मुंबई समाचार' के प्रबंध निदेशक हैं।

  • मिथुन चक्रवर्ती - कला - पश्चिम बंगाल
    मिथुन चकवर्ती प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हैं।

  • सीताराम जिंदल - व्यापार एवं उद्योग - कर्नाटक
    हरियाणा में जन्में सीताराम जिंदल ने जिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की स्थापना की है। वर्तमान में वे बेंगलुरू में जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा दे रहे हैं।

  • युंग लिउ - व्यापार व उद्योग - ताइवान
    युंग लिउ आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी फॉक्सकॉन के चेयरमैन हैं। फॉक्सकॉन जल्द ही भारत में भी अपना प्लांट लगाने जा रही है।

  • डॉ. अश्विन बालाचंद मेहता - चिकित्सा - महाराष्ट्र
    डॉ. अश्विन बालाचंद मेहता प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।

  • सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) - सार्वजनिक मामले - पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सत्यब्रत मुखर्जी को 'जोलू बाबू' के नाम से जाना जाता था।

  • राम नाइक - सार्वजनिक मामले - महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र की राजनीति का जाना-माना नाम राम नाईक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं।

  • डॉ. तेजस मधुसूदन पटेल - चिकित्सा - गुजरात
    डॉ. तेजस मधुसूदन पटेल प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।

  • ओलनचेरी राजगोपाल - सार्वजनिक मामले - केरल
    भाजपा नेता ओलनचेरी राजगोपाल केरल में भाजपा के पहले विधायक हैं।

  • दत्तात्रेय ए. मायालू उर्फ राजदत्त - कला - महाराष्ट्र
    राजदत्त मराठी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक हैं।

  • तोगदान रिंगपोचे - अन्य अध्यात्म - लद्दाख
    तोंगदान रिंगपोचे दलाई लामा के सहयोगी हैं। तोंगदान ने भोटी यानी तिब्बती भाषा के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • प्यारेलाल शर्मा - कला - महाराष्ट्र
    प्यारेलाल अनुभवी संगीत निर्देशक हैं। संगीत की दुनिया में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी बहुत प्रसिद्ध है।

  • डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर - चिकित्सा - बिहार
    डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। वर्ष 2018 में स्पेन में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कालाजार पर शोध के लिए उन्हें लाइफ टाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया। वे एकमात्र चिकित्सक हैं, जिन्हें एशिया में यह सम्मान मिला।

  • उषा उत्थुप - कला - पश्चिम बंगाल
    प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप को भारतीय पॉप की रानी कहा जाता है।

  • विजयकांत (मरणोपरांत) - कला - तमिलनाडु
    फिल्म अभिनेता विजयकांत का मूल नाम नारायणन विजयराज अलगरास्वामी था। वे करुप्पु एमजीआर या ब्लैक एमजीआर के नाम से भी प्रसिद्ध थे।

  • कुंदन व्यास - साहित्य व शिक्षा, पत्रकारिता - महाराष्ट्र
    कुंदन व्यास 1934 में स्थापित 'जन्मभूमि' अखबार के मुख्य संपादक हैं। वे द इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी के अध्यक्ष भी रह चुकेहैं।

    साथियों अब बात करेंगे राज्य/केंद्रशासित प्रदेश अनुसार पद्मश्री पुरस्कारों की
  • उत्तर प्रदेश - 12
  • कर्नाटक - 8
  • पश्चिम बंगाल - 8
  • केरल - 6
  • महाराष्ट्र - 6
  • गुजरात - 5
  • तमिलनाडु - 5
  • तेलंगाना - 5
  • ओडिशा - 4
  • बिहार - 4
  • मध्य प्रदेश - 4
  • हरियाणा - 4
  • राजस्थान - 4
  • दिल्ली - 3
  • छत्तीसगढ़ - 3
  • असम - 3
  • त्रिपुरा - 2
  • पंजाब - 2
  • झारखंड - 2
  • जम्मू और कश्मीर - 2
  • 1-1 पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में नागालैंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, मेघालय, गोवा, मिजोरम, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं।
  • विदेशों में सर्वाधिक पद्मश्री सम्मान फ्रांस की 4 हस्तियों को दिया जाएगा। वहीं बांग्लादेश, पापुआ न्यु गिनी और मेक्सिको की एक-एक हस्ती को पद्मश्री को सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

    पद्मश्री - 110
    खलील अहमद - कला - उत्तर प्रदेश
    नसीम बानो - कला - उत्तर प्रदेश
    राम चेत चौधरी - विज्ञान और इंजीनियरिंग - उत्तर प्रदेश
    राजाराम जैन - साहित्य व शिक्षा - उत्तर प्रदेश
    राधा कृष्ण धीमन - चिकित्सा - उत्तर प्रदेश
    सुरेन्द्र मोहन मिश्रा (मरणोपरांत) - कला - उत्तर प्रदेश
    राधेश्याम पारीक - चिकित्सा - उत्तर प्रदेश
    नवजीवन रस्तोगी - साहित्य व शिक्षा - उत्तर प्रदेश
    गोदावरी सिंह - कला - उत्तर प्रदेश
    उर्मिला श्रीवास्तव - कला - उत्तर प्रदेश
    बाबू राम यादव - कला - उत्तर प्रदेश
    गौरव खन्ना - खेल - उत्तर प्रदेश

    रोहन मचंदा बोपन्ना - खेल - कर्नाटक
    सोमन्ना - सामाजिक कार्य - कर्नाटक
    प्रेमा देशराज - चिकित्सा - कर्नाटक
    श्रीधर मकाम कृष्णमूर्ति - साहित्य व शिक्षा - कर्नाटक
    के एस राजन्ना - सामाजिक कार्य - कर्नाटक
    चंद्रशेखर चन्नापाटन राजन्नाचार - चिकित्सा - कर्नाटक
    शशि सोनी - व्यापार व उद्योग - कर्नाटक
    अनुपमा होसकेरे - कला - कर्नाटक

    गीता रॉय बर्मन - कला - पश्चिम बंगाल
    तकदीरा बेगम - कला - पश्चिम बंगाल
    नारायण चक्रवर्ती - विज्ञान और इंजीनियरिंग - पश्चिम बंगाल
    दुखु माझी - सामाजिक कार्य - पश्चिम बंगाल
    एकलब्य शर्मा - विज्ञान व इंजीनियरिंग - पश्चिम बंगाल
    नेपाल चंद्र सूत्रधार (मरणोपरांत) - कला - पश्चिम बंगाल
    रतन कहार - कला - पश्चिम बंगाल
    सनातन रुद्र पाल - कला - पश्चिम बंगाल

    सत्यनारायण बेलेरी - अन्य कृषि - केरल
    पकारवुर चिंतरन नंबूदरीपाद (मरणोपरांत) - साहित्य व शिक्षा - केरल
    मुनि नारायन प्रसाद - साहित्य व शिक्षा - केरल
    अवस्थी थिरुनल गौरी लक्ष्मी बायी थमपुरत्ती - साहित्य व शिक्षा - केरल
    बालाकृष्णन सदनाम पुथिया वीटील - कला - केरल
    नारायणन ई पी - कला - केरल

    उदय विश्वनाथ देशपांडे - खेल - महाराष्ट्र
    मनोहर कृष्णन डोले - चिकित्सा - महाराष्ट्र
    जहीर ए काजी - साहित्य व शिक्षा - महाराष्ट्र
    चंद्रशेखर महादेवराव मेशराम - चिकित्सा - महाराष्ट्र
    कल्पना मोरपरिया - व्यापार एवं उद्योग - महाराष्ट्र
    शंकर बाबा पुंडलीकराव पापलेकर - सामाजिक कार्य - महाराष्ट्र

    रघुवीर चौधरी - साहित्य व शिक्षा - गुजरात
    हरीश नायक (मरणोपरांत) - साहित्य व शिक्षा - गुजरात
    दयाल मावजीभाई परमार - चिकित्सा - गुजरात
    जगदीश लाभशंकर त्रिवेदी - कला - गुजरात
    यजदी मानेकशॉ इटालिया - चिकित्सा - गुजरात

    बादरप्पन एम - कला - तमिलनाडु
    जो डी क्रुज - साहित्य व शिक्षा - तमिलनाडु
    जी नचियार - चिकित्सा - तमिलनाडु
    सेशामपत्ती टी शिवालिंगम - कला - तमिलनाडु
    जोशना चिनप्पा - खेल - तमिलनाडु

    ए वेलु आनंदा चारी - कला - तेलंगाना
    केथवात सोमलाल - साहित्य व शिक्षा - तेलंगाना
    दसारी कोनडप्पा - कला - तेलंगाना
    गद्दाम सम्मीहा - कला - तेलंगाना
    कुरेला विट्टालचार्या - साहित्य व शिक्षा - तेलंगाना

    कालुराम बामनिया - कला - मध्य प्रदेश
    सतेंद्र सिंह लोहिया - खेल - मध्य प्रदेश
    ओमप्रकाश शर्मा - कला - मध्य प्रदेश
    भगवतीलाल राजपुरोहित - साहित्य व शिक्षा - मध्य प्रदेश

    अशोक कुमार बिश्वास - कला - बिहार
    सुरेन्द्र किशोर - साहित्य व शिक्षा, पत्रकारिता - बिहार
    शांति देवी पासवान व शिवन पासवान (द्वय) - कला - बिहार
    राम कुमार मल्लिक - कला - बिहार

    महाबीर सिंह गुड्डु - कला - हरियाणा
    हरि ओम - विज्ञान व इंजीनियरिंग - हरियाणा
    राम चंद्र सिहाग - विज्ञान व इंजीनियरिंग - हरियाणा
    गुरविंदर सिंह - सामाजिक कार्य - हरियाणा

    जानकीलाल - कला - राजस्थान
    लक्ष्मण भट्ट तैलंग - कला - राजस्थान
    माया टंडन - सामाजिक कार्य - राजस्थान
    अली मोहम्मद व घानी मोहम्मद (द्वय) - कला - राजस्थान

    बिनोद महाराना - कला - ओडिशा
    भागबत पधान - कला - ओडिशा
    बिनोद कुमार पसायत - कला - ओडिशा
    गोपीनाथ स्वैन - कला - ओडिशा

    रामलाल बारेठ - कला - छत्तीसगढ़
    हेमचंद्र मांझी - चिकित्सा - छत्तीसगढ़
    जागेश्वर यादव - सामाजिक कार्य - छत्तीसगढ़

    पार्बती बरुआ - सामाजिक कार्य - असम
    सर्बेश्वर बासुमत्री - अन्य कृषि - असम
    द्रोणा भुयान - कला - असम

    शैलेष नायक - विज्ञान व इंजीनियरिंग - दिल्ली
    हरबिंदर सिंह - खेल - दिल्ली
    किरन नादर - कला - दिल्ली

    स्मृति रेखा चकमा - कला - त्रिपुरा
    चिट्टा रंजन देबरमा - अन्य अध्यात्म - त्रिपुरा

    गुलाम नबी डार - कला - जम्मू व कश्मीर
    रामालु राम - कला - जम्मू व कश्मीर

    पूर्णिमा महतो - खेल - झारखंड
    चामी मुर्मु - सामाजिक कार्य - झारखंड

    निर्मल रिषी - कला - पंजाब
    प्रान सब्बरवाल - कला - पंजाब

    सोम दत्त बट्टू - कला - हिमाचल प्रदेश
    के. चेल्लमा - अन्य कृषि - अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
    उमा माहेश्वरी डी - कला - आंध्र प्रदेश
    सिल्बी पसाह - कला - मेघालय
    संजीव अनंत पाटिल - अन्य कृषि - गोवा
    संगठनकीमा - सामाजिक कार्य - मिजोरम
    मचीहान सासा - कला - मणिपुर
    सानो वमुझो - सामाजिक कार्य - नागालैंड
    यशवंत सिंह कठोच - साहित्य व शिक्षा - उत्तराखंड
    युंग जमोह लेगो - अन्य कृषि - अरुणाचल प्रदेश
    जोर्डन लेपचा - कला - सिक्किम

    चारलोट चोपिन - अन्य योग - फ्रांस
    पियरे सिल्वन फिलजैट - साहित्य व शिक्षा - फ्रांस
    किरन व्यास - अन्य योग - फ्रांस
    फ्रेड नेगरित - साहित्य व शिक्षा - फ्रांस
    ससिनड्रेन मुथुवेल - सार्वजनिक मामले - पापुआ न्यु गिनी
    रवि प्रकाश सिंह - विज्ञान व इंजीनियरिंग - मेक्सिको
    रिजवान चौधरी बन्नया - कला - बांग्लादेश
New Release