Today: Tuesday Oct 06, 2026

सिंगापुर की फेंग तिनवेई और चीन के झू-जिन एशियन कप टेटे चैंपियन

Posted on May 12 2015 | Author: Ashok Sharma

28वां टेबल टेनिस एशियन कप 2015 : भारत के शरत कमल रहे छठे स्थान पर

जयपुर (राजस्थान)। सिंगापुर की फेंग तिनवेई और और चीन के झू-जिन ने 28वें टेबल टेनिस एशियन कप 2015 के क्रमश: महिला व पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया है।  फेंग ने चीन की ल्यू शिवेन को हराकर पहली बार खिताब जीता। वहीं दो बार के चैंपियन झू-जिन हमवतन फेन झेनडो को हराकर तीसरी बार चैंपियन बने। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से जापान के मिजूतानी तीसरे, हांगकांग के टेंग पेंग चौथे, कोरिया के किम मिनसोक पांचवें, भारत के शरत कमल छठे, जापान के नीवा कोकी सातवें और सिंगापुर के जाओ निंग आठवें स्थान पर रहे। महिलाओं में चीन की झू यूलिंग तीसरे, जापान की फुकूहारा चौथे, जापान की इसीकावा कौसमी पांचवें, कोरिया की सेओ हेओवोन छठे, हांगकांग की डू होई केम सातवें और चीनी ताइपे की चेंग चिंग आठवें स्थान पर रही। भारत के नंबर एक खिलाड़ी शरत कमल को क्वार्टर फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। प्रतियोगिता में 11 देशों के 32 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। (13-15 मार्च, 2015)

New Release