Today: Wednesday Aug 19, 2026

गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गए पहलवान सुशील कुमार

Posted on Sep 23 2014 | Author: Site Admin

नई दिल्ली। भारत की आेर से आेलंपिक में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी और ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार इंटरनेट सर्च इंजन गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गए भारतीय एथलीट बन गए हैं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय कुश्ती दल ने शानदार  प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीते थे। स्टार खिलाडिय़ों के आकर्षण के बीच युवा महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इंग्लैंड की याना रैटिगन को रोमांचक मुकाबले में हराकर 48 किलो भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती का स्वर्ण जीत देश का गौरव बढाया। विनेश को भी इंटरनेट पर खासी लोकप्रियता मिली। गूगल द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार ऑनलाइन भारतीय प्रशंसकों ने बैडमिंटन के बारे में सबसे अधिक जानकारी तलाश की। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाडी परुपल्ली कश्यप ने भी इन खेलों में 32 वर्ष का सूखा समाप्त करते हुए पुरुषों का और अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। उनके इस एेतिहासिक  प्रदर्शन का स्वागत ऑनलाइन यूजर्स ने किया। बैडमिंटन के बाद सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले खेलों में मुक्केबाजी दूसरे और कुश्ती तीसरे स्थान पर रही।
New Release