Today: Thursday Jul 02, 2026

विश्व जूनियर शतरंज-2014 : चीन के लू शेंगलेई बने चैंपियन

Posted on Dec 25 2014 | Author: Rk Sharma

सर्बिया के अलेक्जेंडर इंडजिच को हराया


पुणे। विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप चीन के लू शेंगलेई ने जीत ली है। उन्होंने सर्बिया के अलेक्जेंडर इंडजिच को हराया। शेंगलेई ने 10 अंकों के साथ खिताब जीता। उन्हें खिताब के साथ डेढ़ लाख रुपए की राशि मिली। वहीं लड़कियों का खिताब रूसी बाला अलेक्सांद्रा गोरयाचकिना ने जीता। उन्हें भी डेढ़ लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। लू शेंगलेई को 2015 के शतरंज विश्वकप के ओपन क्वालिफिकेशन में और अलेक्सांद्रा को महिला वर्ग के लिए क्वालिफिकेशन भी मिला।

New Release