नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल लाहौल स्पीति में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। यह समुद्र तल से 10235 फुट की ऊंचाई पर स्थित होगा। इसका निर्माण लाहौल स्पीति जिला क्रिकेट संघ यहां के सिस्सु गांव में बर्फभरी वादियों और सुंदर नजारों के बीच करेगा। इसका निर्माण 3.2 हैक्टेयर भूमि पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दुनिया का फिलहाल सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान भी हिमाचल प्रदेश में ही है। यह द चैल में स्थित है और इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 7280 फुट है। (27 जुलाई, 2015)

