Today: Thursday Aug 20, 2026

विंबलडन 2014 : इटली की सारा इरानी और रोबर्टा विंसी ने जीता महिला युगल खिताब

Posted on Jul 19 2014 | Author: Site Admin

हंगरी की टिमेया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टिना मादेनोविक की जोड़ी को हराया

लंदन। इटली की सारा इरानी और रोबर्टा विंसी ने विंबलडन-2014 का महिला युगल खिताब जीत लिया। इन दोनों ने युगल में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया। विंसी और इरानी ने खिताबी मुकाबले में हंगरी की टिमेया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टिना मादेनोविक को पराजित किया। इरानी और विंसी ने खिताबी मुकाबला सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से जीता। यह मुकाबला 56 मिनट चला। विंबलडन में खिताबी जीत से पहले विंसी और इरानी ने 2013 और 2014 में आस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2012 में ही अमेरिकी ओपन खिताब जीता था।
New Release