लंदन। पंद्रहवीं सीड आस्ट्रेलिया की सामंता स्तोसुुर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिचकी जोड़ी ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन के आखिरी मैच में जीत के साथ मिश्रित युगल खिताब जीत लिया है। स्तोसुर और जिमोनजिच ने खिताबी मुकाबले में 14वीं सीड ताइवान की चान हाआे चिंग और बेलरूस के मैक्स मिर्नी की जोड़ी को लगातार सेटों में 6-4, 6-2 से हराया।
