Today: Thursday Aug 20, 2026

विंबलडन के सेमीफाइनल में पेस-स्टेपानेक की जोड़ी हारी

Posted on Jul 20 2014 | Author: Site Admin

भारत के लिएंडर पेस लगातार दूसरे साल विबंलडन के सेमीफाइनल तक पहुंचे

लंदन। ग्रास कोर्ट पर होने वाले एकमात्र ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस, चेक गणराज्य के अपने जोड़ीदार राडेक स्टेपानेक के साथ पुरुष युगल के सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर बाहर हो गए। इसके साथ ही पेस का विंबलडन में दूसरी बार खिताब जीतने का अभियान इस साल समाप्त हो गया। पेस-स्टेपानेक की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी कनाडा के वासेक पोस्पिसिल और अमेरिका के जैक सोक की गैर वरीय जोड़ी से सीधे सेटों में 6-7(5-7), 3-6, 4-6 से हार गए। गौरतलब है कि पेस लगातार दूसरे साल विंबलडन के सेमीफाइनल तक पहुंचे।
New Release