Today: Tuesday Oct 06, 2026

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बीच में छोड़ा भारत दौरा

Posted on Dec 24 2014 | Author: Rk Sharma

नई दिल्ली। वेस्टइंंडीज की क्रिकेट टीम ने भारत दौरा बीच में ही रद्द कर दिया।  खिलाडिय़ों ने अपने बोर्ड और वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन के साथ अनुबंध विवाद के चलते ऐसा किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इसे निराशाजनक बताया। दौरे के दौरान इंडीज टीम मात्र चार वनडे ही खेल पाई जबकि दौरे के दौरान इंडीज को पांच वनडे मैच, एक ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और तीन टेस्ट मैच खेलने थे। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जाने वाला पांचवां वनडे भी रद्द हो गया।

New Release