फीबा का फैसला ट्रायल आधार पर लागू होगा
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के एक चैरिटेबल संगठन कलगीधर सोसायटी के सघन अभियान की बदौलत विश्व बास्केटबाल महासंघ (फीबा) ने सिख खिलाडिय़ों के पगड़ी पहनकर बास्केटबॉल खेलने पर लगी रोक हटा ली है। अब खिलाड़ी अपनी धार्मिक भावनाओं के अनुसार सिर और चेहरे पर कपडे जैसे पगड़ी या हिजाब पहनकर खेल सकेंगे। फीबा का यह फैसला ट्रायल आधार पर प्रतियोगिताओं में लागू किया जाएगा।

