कोलकाता। विदर्भ के बल्लेबाज वसीम जाफर रणजी क्रिकेट ट्राफी में दस हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि बंगाल के खिलाफ खेलकर हासिल की। उन्होंने अमोल मजूमदार के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने रणजी में 9202 रन बनाए थे। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर पहले मुंबई के लिए खेलते थे। 1996-97 में प्रथम श्रेणी मैच में पर्दापण करने वाले जाफर ने अपने दूसरे ही मैच में तिहरा शतक ठोका था। (8 नवंबर, 2015)

