लंदन। भारत के शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनन्द ने पहली बार लंदन क्लासिक शतरंज खिताब जीत लिया। उन्होंने ब्रिटेन के ग्रैंडमास्टर माइकल एडम्स को हराया। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक और अनीश गिरी के बराबर अंक थे, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक के आधार पर आनन्द को खिताब प्रदान किया गया।

