नई दिल्ली। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेन्दर सिंह प्रोफेशनल बॉक्सिंग में उतर गए हैं। वर्ष 2008 के बीङ्क्षजग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले विजेन्दर ने आईओएस स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट के जरिये क्वींस बैरी प्रमोशन्स के साथ बहुवर्षीय प्रमोशनल करार किया है। इस करार के तहत उन्हें वर्ष में कम से कम छह मुकाबले लडऩे होंगे। मिडलवेट के प्रसिद्ध मुक्केबाज ने कहा कि यह कोई गलत फैसला नहीं है और मैं प्रोफेशनल बॉक्सिंग में भारत को नई पहचान दिलाऊंगा। (12 जुलाई, 2015)

