विश्व रिकॉर्ड : 100 मीटर दौड़ निकाला 9.98 सेकंड का समय
नामीबिया के फ्रैंकी फ्रेडरिक्स का रिकॉर्ड तोड़ा
वारसा। तेज दौड़ के बादशाह जमैका के उसैन बोल्ट ने नेशनल स्टेडियम में एनुअल मेमोरियल इवेंट में 100 मीटर इंडोर में 9.98 सेकंड के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया। इससे पहले 10.05 सेकंड के साथ 100 मीटर इंडोर का विश्व रिकार्ड नामीबिया के फ्रैंकी फ्रेडरिक्स के नाम था। बोल्ट 100 मीटर आउटडोर के भी विश्व रिकॉर्डधारी है। उन्होंने 2009 में बर्लिन में 9.58 सेकंड के साथ विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर आउटडोर में विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

