न्यूयॉर्क। यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2015 के महिला युगल का खिताब भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने जीता है। इस ग्रैंड स्लैम के फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की केसी डेलाक्वा और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की जोड़ी को हराया। (13 सितंबर, 2015)

