न्यूयॉर्क। यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2015 के महिला वर्ग का खिताब इटली की फ्लाविया पनेटा ने जीता है। उन्होंने अपनी हमवतन रॉबर्टा विंची को हरा यह खिताब जीता है। फ्लाविया ने खिताब के साथ ही सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में पहली बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इससे पूर्व उन्होंने अपनी 33 वर्ष 6 माह की उम्र तक 49 प्रयास इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए किए थे। इस बार भारी उलटफेर के बाद खिताब जीतने वाली फ्लाविया ने इस जीत के साथ ही संन्यास ले लिया है। (13 सिंतबर, 2015)

