दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के सुंदरम रवि को अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल किया गया। यह उपलब्धि पाने वाले वे एस. वेंकटराघवन के बाद पहले भारतीय अंपायर बन गए हैं। हालांकि रवि ने विश्वकप-2015 में भी अंपायरिंग की थी। उन्हें वर्ष 2015-16 के लिए इस पैनल में शामिल किया गया है। (4 जून, 2015)

