अमेरिकन खिलाड़ी कार्ली लॉयड बनीं हैट्रिक गोल दागने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी
एडमंटन। अमेरिका ने फीफा महिला विश्वकप कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2015 जीत ली है। अमेरिकी टीम ने जापानी टीम को 5-2 से हराकर खिताब जीता। मैच में अमेरिकी महिला खिलाड़ी कार्ली लॉयड ने इतिहास रचते हुए हैट्रिक बनाई। उनके ये तीन गोलों मैच के तीसरे मिनट, दूसरे और सोलहवें मिनट के बाद ठोके गए। ऐसा अद्भुत प्रदर्शन करने वाली वे दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्डन बॉल प्रदान किया गया। (6 जुलाई, 2015)

