इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले खिलाड़ी
बीजिंग। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2015 की शॉटपुट स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले इंदरजीत सिंह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि वे फाइनल में लडख़ड़ा गए और 11वें स्थान पर रहे। एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता इंदरजीत ने 20.47 मीटर दूरी तक गोला फेंककर फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि फाइनल में इंदरजीत इससे भी कम दूरी तक ही गोला फेंक सके। (23 अगस्त, 2015)

