Today: Wednesday Oct 07, 2026

इंग्लैंड के मिडफील्डर फ्रैंक लैम्पर्ड ने लिया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास

Posted on Oct 09 2014 | Author: Ashok Sharma

लंदन। इंग्लैंड के मिडफील्डर फ्रैंक लैम्पर्ड ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। लैम्पर्ड ने अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में 106 मैच खेले जिसमें उन्होंने 29 गोल किए। 36 वर्षीय लैम्पर्ड का फुटबॉल क्लब चेल्सी के साथ 13 साल से चला आ रहा करार इस वर्ष मई में समाप्त हुआ था, जिसके बाद लैम्पर्ड ने मैनचैस्टर सिटी के साथ छह माह का करार किया था। उन्होंने ब्राजील में खेले गए फुटबॉल विश्वकप में अंतिम ग्रुप मैच में कोस्टारिका के खिलाफ इंग्लैंड की कप्तानी भी की थी।

New Release