Today: Wednesday Aug 19, 2026

भारत ए ने जीती चतुष्कोणीय वनडे सीरीज

Posted on Sep 20 2014 | Author: Site Admin

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ए को 4 विकेट से हराया

डार्विन। भारत ए ने चतुष्कोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ए को चार विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 आेवरों में पांच विकेट पर  274 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत आठ गेंदे शेष रहते हुए 48.4 आेवरों में छह विकेट पर 275 रन बनाकर मैच और टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। भारत ए की आेर से मनोज तिवारी ने 50, केदार जाधव ने 78 और रिषी धवन नाबाद 56 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल ने नाबाद 45 रन की धुआंधार पारी खेली।
New Release