Today: Monday Oct 05, 2026

बांग्लादेश के ताजुल इस्लाम ने बनाया पदार्पण वन डे मैच में हैट्रिक का रिकॉर्ड

Posted on Jan 29 2015 | Author: Rk Sharma

ढाका। अपने पहले ही पदार्पण एकदिवसीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर ताजुल इस्लाम ने हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह तिकड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में बनाई। इस मैच को जीतकर बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे से सीरीज 5-0 से जीत ली। ताजुल वन डे क्रिकेट इतिहास में अपने पदार्पण मैच में हैट्रिक बनाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पारी के 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर पेन्यांगारा को बोल्ड किया। इसके बाद 29वें ओवर की पहली गेंद पर जॉन न्यूंबू को पगबाधा आउट करने के बाद अगली गेंद पर तेंदाई चतारा के स्टंप उखाड़ दिए।

New Release