1500 मीटर फ्री स्टाइल में निकाला 15 मिनट 27.71 का समय
कजान (रूस)। अमेरिकी तैराक केटी लेडेस्के ने तैराकी विश्व चैंपियनशिप-2015 में 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में 15 मिनट 27.71 का समय लेते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड 15 मिनट 28.36 सेकंड का था। उल्लेखनीय है कि लेडेस्के के नाम 400 और 800 मीटर के विश्व रिकॉर्ड पहले से ही हैं। (3 अगस्त, 2015)

