मुंबई। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को वर्ष 2014 के लिए प्लेयर ऑफ द इयर घोषित किया गया है। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने लगातार दूसरे साल उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है। पुरस्कारस्वरूप उन्हें ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। छेत्री अब तक चार बार वर्ष 2007, 2001, 2013 और 2014 में इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। इससे पूर्व दिग्गज फुटबॉलर आईएम विजयन ने 1992, 1997 और 2000 में यह पुरस्कार प्राप्त किया था। सुनील छेत्री नेपाल के खिलाफ अपना 43वां गोल दागकर देश के सर्वाधिक गोल करने वाला खिलाड़ी बन गए हैं।

