कोलंबो। श्रीलंका के महान बल्लेबाजों में शामिल कुमार संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 37 वर्षीय संगकारा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान संन्यास लिया। संगकारा ने 134 टेस्टों की 233 पारियों में 12400 रन बनाए। 319 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ ही उन्होंने 38 शतक लगाए। इन पारियों में 17 बार वे नाबाद रहे। (24 अगस्त, 2015)

