Today: Wednesday Oct 07, 2026

द. अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से जीती त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज

Posted on Nov 17 2014 | Author: Rk Sharma

मैन ऑफ द सीरीज फाफ डु प्लेसिस
सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ा
हरारे। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्टे्रलिया को छह विकेट से हराकर त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज का खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट में तीन शतक ठोक चुके डू प्लेसिस विश्व रिकॉर्ड चौथे शतक की दहलीज पर आकर चूक गए। उन्होंने 99 गेंदों पर 96 रन की मैच विजयी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस ने त्रिकोणीय एक दिवसीय टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का मास्टर ब्लास्टर सचिन तेदुंलकर का 16 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्बे के खिलाफ त्रिकोणीय टूर्नामेंट में तीन शतक ठोक चुके डू प्लेसिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अर्धशतक बनाकर सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने अप्रैल 1998 में त्रिकोणीय टूर्नामेंट में पांच मैचों में 87.00 के औसत से 435 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था। डू प्लेसिस इस टूर्नामेंट में पांच मैचों में 92.80 के औसत से 464 रन बनाते हुए सचिन से आगे निकल गए हैं।

New Release