जोहानसबर्ग। सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज नार्मन गार्डन का 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपनी जबरदस्त फिटनेस और खेल भावना के लिये मशहूर पूर्व तेज गेंदबाज गार्डन पहले टेस्ट क्रिकेटर हैं जो 100 वर्ष की उम्र से अधिक जीवित रहे।

