कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में शामिल सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के नए अध्यक्ष बन गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके नाम की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि जगमोहन डालमिया के निधन के बाद से ही यह पद खाली पड़ा हुआ था। गांगुली 113 टेस्ट और 311 वनडे मैचों में खेलने का अनुभव रखते हैं। (24 सितंबर, 2015)

