नई दिल्ली। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी 10 वर्षीय शुभम जगलान ने लास वेगास में आईजेजीए वल्र्ड स्टार्स ऑफ जूनियर गोल्फ खिताब जीत लिया। उन्होंने 9-10 वर्ष बच्चों के वर्ग में यह खिताब जीता। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के एक दूध विक्रेता के पुत्र शुभम ने इससे पूर्व हाल ही केलीफोर्निया में जूनियर वल्र्ड गोल्फ चैम्पियनशिप जीती थी। (24 जुलाई, 2015)

