Today: Thursday Aug 20, 2026

क्रिकेटर शाकिब छह माह के लिए निलम्बित

Posted on Jul 20 2014 | Author: Site Admin

कोच से दुर्व्यवहार और दर्शक के साथ झगड़ा बना कारण

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अनुशासनहीनता के कारण छह माह के लिए सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से निलंम्बित कर दिया है और उन्हें 2015 की समाप्ति तक विदेशी प्रतियोगिता में खेलने के लिए एनआेसी देने से भी इनकार कर दिया है। यह फैसला निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। समझा जाता है कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण शाकिब का बंग्लादेश के नए कोच चंदिका हतुरुसिंघा के साथ दुर्व्यवहार और हाल में मीरपुर में भारत के खिलाफ पहले वन डे में एक दर्शक के साथ झगड़ा करना माना जा रहा है।
New Release