Today: Thursday Aug 20, 2026

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का दुर्लभ प्रदर्शन

Posted on Jan 01 2015 | Author: Rk Sharma

टेस्ट मैच में शतक बनाया और लिए 10 विकेट

टेस्ट इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बने

खुलना (बांग्लादेश)। बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दुर्लभ प्रदर्शन करते हुए मैच में शतक जमाया और 10 विकेट भी लिए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम टेस्ट मैच जीत गई। शाकिब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। शाकि ने पहली पारी में 80 रन पर पांच और दूसरी पारी में 44 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 137 रन भी बनाए। इससे पहले टेस्ट इतिहास में शतक के साथ ही 10 विकेट लेने का दुर्लभ प्रदर्शन इंग्लैंड के महान क्रिकेटर इयान बॉथम और पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी इमरान खान कर चुके हैं।

New Release