Today: Thursday Jul 02, 2026

शाहरुख को 'एंटरटेनर ऑफ इंडियन सिनेमा' सम्मान

Posted on Jul 19 2014 | Author: Site Admin

चेन्नई। बॉलीवुड सिनेमा के स्टार शाहरुख खान को चेन्नई में आठवें वार्षिक विजय सम्मान समारोह में 'एंटरटेनर ऑफ इंडियन सिनेमाÓ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, हमने एंटरटेनर ऑफ इंडियन सिनेमा नाम से एक नया पुरस्कार बनाया है, जो इस वर्ष शाहरुख खान को दिया जाएगा। यह दूसरी बार है, जब वह हमारे पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। शाहरुख को पिछले साल इसी पुरस्कार समारोह में 'शिवेलियर शिवाजी गणेशन' पुरस्कार से नवाजा गया था। यह पुरस्कार समारोह तमिल सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ हस्तियों को सम्मानित करता है। इस वर्ष दिग्गज तमिल फिल्मकार एस. शंकर को शिवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
New Release