लंदन। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने ग्रैंड स्लेम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन-2015 जीत लिया है। उन्होंने यह खिताब छठी बार जीता है। अब तक वे 21 ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने फाइनल में स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को हराया। वर्ष 2002, 2003, 2009, 2010, 2012 और 2015 में यह खिताब जीत चुकीं सेरेना ने मौजूदा कामयाबी के साथ कैरियर में दूसरी बार 'सेरेना स्लेम' पूरा कर लिया। अब सेरेना सर्वाधिक बार ङ्क्षवबलडन एकल खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। (11 जुलाई, 2015)

