Today: Thursday Aug 20, 2026

सेरेना विलियम्स ने जीता यूएस ओपन महिला एकल खिताब

Posted on Nov 19 2014 | Author: Rk Sharma

फाइनल में कैरोलीन वोज्नियाकी को हराया
न्यूयार्क। अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने कैरोलीन वोज्नियाकी को हराकर यूएस आेपन खिताब जीत लिया। उन्होंने वोज्नियाकी को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराया। यह उनके करियर का 18वां ग्रैंड स्लेम है। सेरेना का यह लगातार तीसरा और कुल छठा यूएस आेपन खिताब है। सेरेना को इनामी राशि के चेक के साथ नवरातिलोवा और एवर्ट ने कोर्ट पर उनके ग्रैंड स्लेम क्लब की नई सदस्य बनने के लिए 18 कैरेट गोल्ड का टिफनी ब्रेसलेट देकर सम्मानित किया। ग्रैंड स्लेम की आल टाइम लिस्ट में मार्गेट कोर्ट 24 खिताबों के साथ शीर्ष पर हैं जबकि स्टेफी ग्राफ के नाम 22 और विल्स मूडी के पास 19 ग्रैंड स्लेम खिताब हैं।

New Release